ChhattisgarhHindi news
BREAKING: व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल दुकान में लगी आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा…

बिलासपुर
नगर के व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल थोक दुकान में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई. चौधरी एजेंसी में लाखों रुपए का खाद्य तेल रखा हुआ है, जिसके आग में स्वाहा होने की आशंका है. दुकान के आसपास इसी तरह कई एजेंसियां संचालित हैं, जिससे आग से बड़े नुकसान का अंदेशा है. आगजनी की सूचना पर तारबाहर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.



