NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का तीखा तंज: बोले— ‘पीएम मोदी ने पेपर लीक की भी निगरानी की’; भड़की बीजेपी ने कहा— ‘घटिया और बचकाना बयान’

ahul Gandhi Slams PM Modi On NEET Paper Leak: NEET-UG पेपर लीक और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) की कार्यशैली को लेकर देश में बवाल जारी है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। 29 मई (शुक्रवार) को सुनवाई के दौरान सरकार ने अपना पक्ष रखा। सरकार ने कहा कि नेट पेपर लीक पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी नजर रखे हुए हैं। इसे लेकर राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने NEET Paper Leak कराने की भी निगरानी कर रहे हैं।
राहुल गांधी के इस तंज पर बीजेपी भड़क गई है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना तथा सनसनीखेज राजनीति बताया है।
दरअसल NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जांच की प्रक्रिया और निष्कर्ष तक पहुंचने के तरीके को लेकर हलफनामा दाखिल करने को कहा। इसके जवाब में केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मामले पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में दिए गए इस बयान के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा, ‘PM मोदी ने NEET पेपर लीक की भी व्यक्तिगत रूप से निगरानी की थी।
राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने राहुल गांधी पर सनसनीखेज राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता ने जिम्मेदारी दिखाने के बजाय सनसनी फैलाने का रास्ता चुना है। बीजेपी नेराहुल गांधी पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। साथ ही छात्रों के गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने पर नसीहत भी दी। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने भी राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की समस्या यह है कि पहले वह ‘इश्यू’ को समझ नहीं पाते थे और अब ‘इश्यू’ शब्द पढ़ भी नहीं पा रहे हैं। त्रिवेदी ने X पर लिखा- राहुल गांधी सिर्फ ‘पेपर लीक’ पढ़ते हैं। ‘इश्यू’ शब्द नहीं पढ़ते। इससे साफ है कि वे बिना पूरी बात समझे बयान दे रहे हैं।

वहीं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने सोशल मीडिया X पर लिखा-राहुल गांधी के ऐसे बयान दिखाते हैं कि वह देश के युवाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को कितनी अपरिपक्वता और गैर-जिम्मेदारी से देखते हैं। नेता प्रतिपक्ष से उम्मीद की जाती है कि वह तथ्यों पर आधारित बात करें, न कि सिर्फ राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए सनसनीखेज आरोप लगाएं।
बता दें कि NEET-UG-2026 पेपर लीक और सीबीएसई (CBSE) के नए डिजिटल चेकिंग सिस्टम यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर राहुल गांधी लगातर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मोदी सरकार को निशाने पर लिए हुए हैं। राहुल गांधी सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।
क्या है NEET पेपर लीक मामला
दरअसल नेषनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने 3 मई को मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए NEET-UG परीक्षा ली थी। बाद में पेपर लीक सामने आने पर 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। जबकि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी शुरू हो गई है। लगातार नीट परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर कांग्रेस और विपक्ष मोदी सरकार को घेरने में जुटी हुई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद इसकी बागडोर संभाले हुए हैं। राहुल गांधी लगातार इसे लेकर मोदी सरकार और धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साध रहे हैं।



