Naxal Encounter in Bijapur: बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, कुछ नक्सलियों के मारे जानें की खबर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जानें की भी खबर निकलकर सामने आ रही है। हालाँकि, मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही आंकड़े सामने आंएगे कि, कितने नक्सली मारे गए हैं।
मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं
Naxal Encounter in Bijapur: मिली जानकारी के अनुसार, जवानों और नक्सलियों के बीच बीजापुर जिले के ताराला गुड़ा इलाके में मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि, ताराला गुड़ा इलाके के अन्नारम और मरिमल्ला गांव के बिच नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आ रही है। हालाँकि, मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही आंकड़े सामने आंएगे कि, कितने नक्सली मारे गए हैं।



