Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, दिवंगतों के सम्मान में सदन की कार्यवाही स्थगित

रायपुर। CG Assembly Special Session: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में सत्र की शुरुआत हुई, जहां विधानसभा के पूर्व सदस्य स्वर्गीय जगेश्वर राम भगत और राज्यसभा की पूर्व सदस्य मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं को नमन किया।
वहीं, दिवंगतों के सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई। आज आयोजित विशेष सत्र में राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं। राज्य सरकार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और परिसीमन से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।



