NationalPolitics

EXIT POLL 2026 LIVE: 5 राज्यों के रुझान एक साथ—कहां किसकी बन रही सरकार?

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जिन पांच राज्यों में चुनाव हुआ है। उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल है। तमाम एक्जिट पोल के नतीजे राज्यवार लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।

पुडुेचरी में एनडीए सरकार.
एक्सिस माय इंडिया ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए सरकार बरकरार रहने का अनुमान व्यक्त किया है। एक्सिस माय इंडिया ने बीजेपी के अगुवाई वाले गठबंधन को 16 से 20 और कांग्रेस के अगुवाई वाले अलायंस को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। टीवीके समेत अन्य पार्टियों को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

असम में हिमंता की वापसी.
असम में फिर एक बार बीजेपी के अगुवाई में एनडीए सरकार का अनुमान व्यक्त किया गया है। Chanakya Strategies के एग्जिट पोल ने अपने नतीजों में कहा है कि बीजेपी को 88 से 98 और कांग्रेस को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जब अन्य के खाते में 03 से 5 सीटें जा सकती हैं।

केरल में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी.
मैटराइज ने केरल के एक्जिट पोल में कांग्रेस सरकार का अनुमान व्यक्त किया है। कुल 140 सीटों में लेफ्ट यानी एलडीएफ को 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि कांग्रेस के अगुवाई वाले यूडीएफ को 70 से 75 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु में एक बार फिर स्टालिन सरकार.
तमिलनाडु के लिए MATRIZE का एग्जिट पोल सामने आया है। इसमें डीएमके के गठबंधन को 122 से 132 सीटें और एआईएडीएमके को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अन्य के खाते में 10 से 18 सीटें जाने का अनुामन है। मैटराइज के अनुमान अगर सच होते हैं तो तो सीएम एम के स्टालिन की कुर्सी बरकरार रह सकती है।

Praja Poll के मुताबिक बंगाल में बीजेपी 200 पार.
प्रजा एक्जिट पोल ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के 200 से अधिक सीटों जीतने का अनुमान लगाया है। पोल ने कहा गया है कि बीजेपी को 178 से 208 और टीएमसी को 85 से 110 सीटें मिल सकती हैं। एक्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि अन्य को पांच सीटें तक मिल सकती हैं।

MATRIZE का एग्जिट पोल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर.
बंगाल के लिए MATRIZE का एग्जिट पोल सामने आया है। इसमें BJP को 146 -161 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पोल में टीएमसी को 125 से 140 सीटों मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। बंगाल में अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं। बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का है। ऐसे में MATRIZE के एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button