Chhattisgarh

Babu Khemani Arrested : छत्तीसगढ़ के इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी को क्राइम ब्रांच ने मुंबई से किया गिरफ्तार

रायपुर। Babu Khemani Arrested : ऑनलाइन सट्टा (online betting) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने गिरोह के कथित सरगना और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी (Babu Khemani Arrested) को मुंबई से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बाबू खेमानी “3 STUMPS” नाम की ऑनलाइन सट्टा बुक का संचालक है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुंबई और उड़ीसा के भुवनेश्वर में किराए के मकानों से आईपीएल (IPL) मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ के दौरान बाबू खेमानी का नाम उजागर किया।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि, यह गिरोह बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क (online betting network) चला रहा था, जिसमें कई राज्यों तक इसकी पहुंच थी। इस पूरे नेटवर्क का संचालन देश के अलग-अलग शहरों से किया जा रहा था, जबकि बाबू खेमानी (Babu Khemani Betting News) खुद रायपुर से ही गोपनीय तरीके से इस सिंडिकेट को कंट्रोल कर रहा था।

वहीं इस पूरे मामले में यह भी सामने आया की इस सिंडिकेट का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा था और इसमें नए यूजर्स को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसमें युवाओं को लालच देकर इससे जोड़ा रहा था। इस पूरे मामले में फिलहाल गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button