मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर ममता बनर्जी का हमला: बोलीं—भाजपा चुनाव में धांधली चाहती है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव. के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 18.39% मतदान हो चुका है। वहीं वोटिंग के बीच भी बीजेपी और टीएमसी (BJP and TMC) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर सीएम ममता बनर्जी भड़क गईं हैं। ममता बनर्जी चुनाव आयोग पर भड़कते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में धांधली कराना चाहती है। मतदान केंद्र में वोट मतदाता डालेंगे, पुलिस या सुरक्षाबल नहीं।
पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी जो कहती है, वही करती है। जरा चारों ओर देखिए,हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। रात में हमारे कार्यकर्ता की किस तरह पिटाई की गई। इस अत्याचार को देखिए। यह किस तरह की गुंडागर्दी है? मतदान इस तरह नहीं होता। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होता है. यह लोकतंत्र का त्योहार है, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया, जहां मतदान जारी है। ममता बनर्जी ने कहा कि क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट मतदाता डालेंगे, पुलिस या सुरक्षा बल नहीं। कुछ नए लोगों को हाल ही में लाया गया है और वो मनमानी कर रहे हैं। वह आतंकवाद फैला रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता और लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन वे यहां से नहीं हटेंगे।
बीजेपी के इशारों पर नाच रहे पुलिस पर्यवेक्षक.
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पुलिस पर्यवेक्षक भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ये (पुलिस पर्यवेक्षक) भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं। वोट डालने वाले पुलिस और सुरक्षा बल नहीं, बल्कि जनता है। बंगाल सीएम ने कहा कि ‘चुनाव आयोग खुलेआम हमें परेशान कर रहा है। हमने अदालत की अवमानना का नोटिस भेजा है, फिर भी अनगिनत बाहरी पर्यवेक्षकों को यहां लाया गया है। ये स्पष्ट रूप से भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं।
ममता बनर्जी ने किया भवानीपुर के पोलिंग बूथों का दौरा.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया, जहां मतदान जारी है। भवानीपुर क्षेत्र बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता है, जहां उनकी नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से प्रतिष्ठा की लड़ाई है। इस मुकाबले को नंदीग्राम की लड़ाई की तरह ही देखा जा रहा है, जहां 2021 में अधिकारी ने बनर्जी को हरा दिया था।
अभिषेक बनर्जी बोले- बंगाल में बस राफेल उतारना ही बाकी रह गया.
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee ) ने भवानीपुर में वोट डाला। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बहुत बड़े नंबरों के साथ टीएमसी सत्ता में वापसी कर रही है। चुनाव आयोग ने लोकतंत्र के महापर्व में इतनी फोर्स उतारी हैं। बंगाल में बस राफेल उतारना ही बाकी रह गया था। आईएनएस के वॉरशिप भी डिप्लॉय करना बाकी रहा गया था, जो पाकिस्तान- बांग्लादेश के खिलाफ करना चाहिए था वो बंगाल के लोगों के लिए कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को बोलना चाहते हैं कि जिसको उतारना है उतार लो। हम भारी तादात से जीतेंगे। 2021 से भी ज्यादा सीटें टीएमसी जीतेगी।



