ChhattisgarhHindi news

छत्तीसगढ़ में ड्रग्स पर बड़ा एक्शन: ग्राहक की तलाश कर रहे कार सवार नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में MDMA बरामद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चकरभाठा पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स और एक कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 12 लाख 95 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

MDMA ड्रग्स बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में कार क्रमांक CG 28 L 8130 में दो व्यक्ति मादक पदार्थ एमडीएमए रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा

इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नशीला पदार्थ बिक्री के उद्देश्य से लेकर आए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी चंद्रेश बलेचा और महेश वर्मा दोनों चकरभाठा के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button