Hindi newsInternational

PM Modi-Giorgia Meloni New Selfie: रोम पहुंचते ही पीएम मोदी और मेलोनी की नई सेल्फी वायरल, सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड हुआ #Melodi

PM Narendra Modi Italy Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर इटली पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इटली दौरे पर रोम पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के विशेष निमंत्रण पर पीएम मोदी इटली पहुुंचे हैं। इचली पहुंचने पर जॉर्जिया मेलोनी ने अपने खास दोस्त का स्वागत खास तरीके से किया। मेलोनी ने सोशल मीडिया एक्स पर मोदी-मेलोनी की नई सेल्फी (PM Modi-Giorgia Meloni New Selfie) तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में मेलोनी ने लिखा- ‘रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त! जॉर्जिया मेलोनी के तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री का इटली दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। व्यापार, रक्षा, तकनीक और वैश्विक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस यात्रा से यूरोप में भारत की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत होने और आर्थिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले इटली की राजधानी रोम पहुंचने पर एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी (Antonio Tajani) ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इटली पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा-मैं रोम, इटली पहुँच गया हूँ। मैं प्रेसिडेंट सर्जियो मैटारेला और प्राइम मिनिस्टर जियोर्जिया मेलोनी से मिलूँगा और उनसे बातचीत करूँगा। इस विज़िट में इंडिया और इटली के बीच कोऑपरेशन को मज़बूत करने पर फ़ोकस होगा, जिसमें इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर खास ध्यान दिया जाएगा। जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 का भी रिव्यू किया जाएगा। मैं यूनाइटेड नेशंस फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन (FAO) के हेडक्वार्टर भी जाऊंगा, जिससे मल्टीलेटरलिज़्म और ग्लोबल फ़ूड सिक्योरिटी के लिए इंडिया का कमिटमेंट और मज़बूत होगा।

रोम में होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां शास्त्रीय और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ वाद्य संगीत का प्रदर्शन किया गया। भारतीय और इटालियन संस्कृति की झलक पेश करते इन कार्यक्रमों ने माहौल को खास बना दिया।

जॉर्जिया मेलोनी ने खास अंदाज में स्वागत किया

पीएम मोदी के रोम पहुंचते ही इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का स्वागत खास अंदाज में किया। उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक नई और बेहद खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की। मेलोनी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!’ , यह फोटो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गई। यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की किसी तस्वीर या सेल्फी ने इंटरनेट पर वायरल हुई हो। इससे पहले साल 2023 में दुबई में हुए COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी की ‘Good friends at COP28’ वाली सेल्फी और फिर 2024 में इटली के अपुलिया में हुए G7 शिखर सम्मेलन के दौरान “मेलोडी टीम की तरफ से हैलो” वाले वीडियो ने वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।

कई मायनों में खास है पीएम का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह इटली दौरा रणनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ भी संवाद करेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, साल 2023 के बाद से दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह 8वीं मुलाकात होगी।

भारत-इटली व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंचा

यूरोपीय संघ में इटली इस समय भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन चुका है। वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि इटली से भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 3.66 अरब डॉलर दर्ज किया गया है। अब दोनों देशों ने साल 2029 तक इसे बढ़ाकर 20 बिलियन यूरो करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

Related Articles

Back to top button