Hindi newsInteresting FactsNational
बिजली संकट से निपटने को CM रेखा गुप्ता का नया मंत्र- ‘दिन में लाइट बंद, 24 से 26 डिग्री पर ही चलाएं AC’

Delhi Government Electricity Saving Guidelines: देश में जारी भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने ‘बिजली बचाओ’ अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों को बिजली की बर्बादी रोकने और जरूरत के हिसाब से बिजली इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने 24 से 26 डिग्री पर AC चलाने, दिन में लाइटें बंद रखने और प्राकृतिक रोशनी का उपयोग बढ़ाने का आदेश दिया है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने यह फैसला पीएम नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील के बाद लिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश में सभी विभागाध्यक्षों, स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों को अपने अधीन आने वाले कार्यालयों में बिजली की खपत नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। साथ ही मास्टर स्विच लगाने की सलाह दी गई है, ताकि काम खत्म होने के बाद सभी बिजली उपकरणों को एक साथ बंद किया जा सके। अनावश्यक बिजली खपत रोकी जा सके।
‘बिजली बचाओ’ आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन और ऊर्जा बचाने की अपील को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत दिन के समय बेवजह जलने वाली लाइटों को बंद रखने और जहां संभव हो वहां प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम इस्तेमाल करें। केवल कार्य की आवश्यकता के अनुसार ही लाइटें चालू रखें। सरकार ने यह भी कहा है कि कमरों, गलियारों और ऑफिस परिसरों में जरूरत से ज्यादा रोशनी से बचा जाए।



