National

गृह मंत्रालय का प्रशासनिक फेरबदल, दिल्ली समेत कई केंद्रशासित प्रदेशों में अधिकारी बदले

नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केन्द्रशासित प्रदेश) के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय ने रविवार को बड़ी संख्या में IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया, जिसमें दिल्ली से अन्य जगहों पर तबादले और दिल्ली में तैनाती दोनों शामिल हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे

केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले गृह मंत्रालय करता है। ऐसे ही इस बार ट्रांसफर के आदेश भी गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। दिल्ली के साथ-साथ पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार, लद्दाख, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इन आदेशों के तहत आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती और स्थानांतरण दिया गया है।

कई वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर दिल्ली से बाहर

गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। इसमें दिल्ली से बाहर और दिल्ली में नई तैनाती शामिल है। एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार (IAS 1992 बैच) का ट्रांसफर दिल्ली से जम्मू और कश्मीर कर दिया गया है। संजीव खिरवार (IAS 1994 बैच) को लद्दाख से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है। संतोष डी वैद्य (IAS 1998 बैच) को जम्मू और कश्मीर से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।

गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। इसमें आईएएस और आईपीएस दोनों रैंक के अधिकारियों का स्थानांतरण शामिल है। आईपीएस अधिकारी अजीत कुमार सिंगला (2004 बैच) का ट्रांसफर पुडुचेरी से दिल्ली किया गया है। राजीव रंजन सिंह (2010 बैच) का ट्रांसफर दिल्ली से चंडीगढ़ किया गया है। मंगेश कश्यप (2009 बैच) को दिल्ली से अन्य केंद्रशासित प्रदेश में स्थानांतरित किया गया है। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज (2005 बैच) को जम्मू और कश्मीर में स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles

Back to top button