राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ खाया खाना: पहनी यूनिफॉर्म, जमीन पर बैठकर किया लंच

Rahul Gandhi Lunch With Auto Drivers: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ खाना खाने का वीडियो सामने आया है। राहुल गांधी ने के टोडरमल पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने ऑटो ड्राइवरों की ड्रेस पहनी। इसके बाद उन लोगों के साथ जमीन पर बैठकर साथ खाना खाया। इस दौरान उन्होंने महंगाई, रोजगार, ईंधन की बढ़ती कीमतों और आम लोगों के जीवन पर पड़ रहे प्रभावों को लेकर ऑटो ड्राइवरों से बात की।
दरअसल दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटो ड्राइवर्स बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक राहुल गांधी पहुंच जाते हैं। राहुल गांधी को अपने पास देखकर ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स काफी खुश हो जाते हैं।
इसके बाद राहुल गांधी ऑटो ड्राइवर से उसका यूनिफॉर्म मांगते हैं और उसे पहने लेते थे। इसके बाद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ऑटो ड्राइवरों के साथ जमीन पर बैठकर साथ खाना खाने लगते हैं। इस दौरान वे ऑटो की सवारी करते भी नजर आए। खाना खाने के दौरान राहुल गांधी ने ऑटो चालकों से महंगाई, रोजगार, ईंधन की बढ़ती कीमतों और आम लोगों के जीवन पर पड़ रहे प्रभावों पर बात की और उनकी राय जानी। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी से मिलने के बाद ऑटो ड्राइवर ने कहा कि उन्होंने हमसे बातचीत की। उन्होंने संसद में हमारे मुद्दे उठाने, हमारे बीमा और दूसरी सहायता दिलाने का वादा किया। हमने साथ मिलकर खाना भी खाया।



